WELCOME TO WHRRC WHATSAPP HELPLINE +91 8510888811
JOIN US
WhatsApp

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अधिवेशन 2026 में शामिल होंगे भारत के पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त श्री यशवर्धन कुमार सिन्हा

News

Posted by WHRRC | September 23, 2026

नई दिल्ली। सूचना के अधिकार, प्रशासनिक पारदर्शिता एवं कूटनीति के क्षेत्र में विशिष्ट अनुभव रखने वाले भारत पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) एवं भारतीय राजदूत श्री यशवर्धन कुमार सिन्हा विश्व मानवाधिकार अनुसंधान परिषद् (WHRRC) द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अधिवेशन 2026 में शामिल होंगे। मानवाधिकार, न्याय, शांति, अनुसंधान, जन-जागरूकता की व्यापक थीम पर आयोजित इस महत्वपूर्ण अधिवेशन में श्री यशवर्धन कुमार सिन्हा की गरिमामयी सहभागिता आयोजन की प्रतिष्ठा और गरिमा को और बढ़ाएगी।

श्री यशवर्धन कुमार सिन्हा 1981 बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी रहे हैं। उन्होंने श्रीलंका एवं यूनाइटेड किंगडम में भारत के उच्चायुक्त के रूप में महत्वपूर्ण राजनयिक दायित्व निभाए। सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें 1 जनवरी 2019 को केंद्रीय सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया। इसके बाद 7 नवंबर 2020 को राष्ट्रपति भवन में तत्कालीन राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने उन्हें भारत के मुख्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ दिलाई। उन्होंने 3 अक्टूबर 2023 तक इस महत्वपूर्ण पद पर सेवाएं दीं।

मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में उनके कार्यकाल में सूचना का अधिकार (RTI) व्यवस्था को प्रभावी बनाने तथा लंबित अपीलों के निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया गया। COVID-19 महामारी के दौरान वर्चुअल सुनवाई एवं आधुनिक तकनीक के माध्यम से आयोग के कामकाज को जारी रखा गया। जम्मू-कश्मीर के केंद्रशासित प्रदेश बनने के बाद वहां से संबंधित RTI मामलों के निस्तारण में भी प्रगति दर्ज की गई।

कूटनीतिज्ञ के रूप में श्री सिन्हा ने भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंधों से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। यूनाइटेड किंगडम सहित विभिन्न देशों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों, कूटनीतिक संवाद एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग से जुड़े कार्य किए। विधि, प्रशासन, पारदर्शिता एवं अंतरराष्ट्रीय संबंधों का उनका व्यापक अनुभव उन्हें सार्वजनिक जीवन में एक विशिष्ट व्यक्तित्व बनाता है।

विश्व मानवाधिकार अनुसंधान परिषद् द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अधिवेशन 2026 मानवाधिकार, न्याय, शांति, अनुसंधान और जन-जागरूकता की मूल भावना को समर्पित एक महत्वपूर्ण आयोजन है। विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों की सहभागिता इस अधिवेशन को विशिष्ट स्वरूप प्रदान करेगी। श्री यशवर्धन कुमार सिन्हा की गरिमामयी उपस्थिति इस अंतर्राष्ट्रीय अधिवेशन की प्रतिष्ठा और गरिमा को और बढ़ाएगी।



← Back to News
Latest Member
ONLINE USER 336